श्रावण मास का चातुर्मास हुआ समापन,निकाला भव्य वरघोडा, गांव में जगह जगह हुआ स्वागत

चमकता राजस्थान (शंकर लाल)

जालौर.क्षेत्र के अलावा सी डोडियाली सड़क पर स्थित शंखेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणमास का चल रहा चातुर्मास महंत लाल भारती महाराज चातुर्मास पूर्ण होने पर गांव वालों ने धूमधाम से भव्य वरघोड़ा निकाला,ग्राम वासियों ने महंत लाल भारती महाराज भव्य वरघोडा के साथ डीजे बजाते बजाते करीबन 60 किलोमीटर दूर तक गाड़ी पर वरघोडा निकाला कर गांव मांडवला पहुंचने पर गांव वालों ने धूमधाम से महंत लाल भारती महाराज का सौमेला, माला पहनाकर स्वागत किया गया,जिसमें गांव वालों ने बड़ी धूमधाम से मुख्य बस स्टैंड,मुख्य बाजार,हनुमान जी मंदिर, आम चौहट, होते हुए श्री सिलेश्वर गौशाला जाकर समापन हुआ। साथ में आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी भी करवाई गई।यह चातुर्मास करीबन 11 जुलाई से शुरू हो कर 11 अगस्त को समापन हुआ 32 दिन तक रहा जिसमें अलावा गांव के भक्तों ने 32 दिन तक सुबह-शाम भोजन प्रसादी आन जाने भक्तों ग्रहण करवाई गई।

महंत लाल भारती महाराज चातुर्मास
गांव मांडवला में करीबन पहले पांच साल चातुर्मास मांडवला श्री जलेन्धर नाथ महादेव मंदिर के किया गया। जिसमें छठवां चातुर्मास अलावा सी डोडियाली सड़क पर स्थित शंखेश्वर महादेव मंदिर में किया गया।

इस अवसर पर उम्मेदाबाद मठ महंत आशा भारती महाराज,जालौर सिरे मंदिर महंत गंगा नाथ जी महाराज शिष्य आनंद नाथ महाराज,महंत दिनेश भारती महाराज हनुमानजी मंदिर मांडवला, मांडवला शिलेशवर मठ विष्णु भारती सहित अन्य साधु संत व गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

abhay