राजस्थान के चूरू जिले में सादुलपुर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पूनियां का शुक्रवार को 47 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश पूनियां सादुलपुर से पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां के देवर थे।
पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने अपने देवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा- ‘मेरे देवर सतीश पूनियां (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सादुलपुर, चुरु) का आकस्मिक निधन आज दिनांक 15 अगस्त को हो गया है।’ उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव गागडवास, तहसील राजगढ़, चूरू में किया जाएगा।


















