उपमुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना में पीडब्ल्यूडी के कार्यो की प्रगति के लिये हर सप्ताह जोनवार समीक्षा बैठक आयोजित जा रही है।
उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने संभाग-द्वितीय जोधपुर के अन्तर्गत शामिल जैसलमेर, बाड़मेर व बालोतरा जिलों की सड़कों व भवनों की प्रगति की समीक्षा की। कार्या की संमीक्षा करते हुए बजट 2024-25 की घोषणाओं के कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करवाने व बजट 2025-26 की घोषणाओं की तत्काल निविदा प्रक्रिया पूरी करवाकर काम चालू करवाने, डीएलपी सडको का सघन निरीक्षण कर रखरखाव सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, कोर्ट केसां का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को सचिवालय में आयोजित संभाग-द्वितीय जोधपुर जोन की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
इस दौरान उपमुख्यंमत्री ने संभाग-द्वितीय जोधपुर जोन में चल रही एनएचएआई, एनएच, आरएसआरडीसी, राजस्थान स्टेट हाईवे आथोरिटी, पेचेबल व नॉन पेचेबल तथा मिसिंगलिंक सहित विभिन्न श्रेणी की सड़कों एवं भवनों की समीक्षा की।
इस दौरान एसीएस पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता, पीडब्ल्यूडी सचिव डी आर मेघवाल,मुख्य अभियंता टी.सी गुप्ता सहित मुख्यालय एवं संबंधित जिलों के अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

















