पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन (आईपीएस) ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चल रहे ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर बलात्कार व छेडछाड के आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग कर रुपयों की मांग करना, नहीं देने पर मारपीट व लूटपाट की वारदातों की रोकथाम हेतु व अपराधियों की धरपकड एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिये समस्त थानाधिकारीयों को निर्देश दिये गये थे।
जयपुर पूर्व इलाका क्षेत्र में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर अनैतिक मांग से सम्बन्धित बढती वारदातों की रोकथाम व अपराधियों को चिन्हित कर उनकी तुरंत धड़ पकड हेतू आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में आदित्य पुनियां सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर के सुपरविजन में थाना जवाहर सर्किल से मदनलाल कडवासरा पु.नि. थानाधिकारी थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरण:- दिनांक 18.08.2025 को परिवादी ने दर्ज कराया कि दिनांक 17.08.2025 को
मैने सोशल मिडिया गूगल के माध्यम से मसाज सर्विस हेतू सर्च किया तो massagerepublic.को नामक वेवसाईट मिली। उन्होने मेरे से मसाज सर्विस हेतू 2000 /- रुपये एडवांस मांगे और बाकी पैमेंट नगद भुगतान के लिये बोला। दिनांक 18.08.2025 को एक लडकी होटल आई। वह कहने लगी कि मैं यहां पर मसाज के लिये नही आई हूं, मैं तो ESCORT सर्विस के लिये आई हूं। मैंने उस लडकी को ESCORT सर्विस के लिये मना कर दिया। उसके बाद लडकी ने मेरे को धमकी देते हुये कहा की आप मुझे 50 हजार रुपये का भुगतान करो नहीं तो मैं आपके ऊपर बलात्कार, छेडछाड का केस लगाऊंगी। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा किये गये प्रयास गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबिर खास की सूचना पर मुल्जिमान को चिन्हित कर मुल्जिमान मुख्य सरगना ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया व गिरोह में शामिल उसके गुर्गे मनीष चौधरी उर्फ डूग्गा, भागचंद गुर्जर व एक महिला सन्नी को गिरफतार किया गया। जिन्होंने संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। मुल्जिमान के गिरोह ने जयपुर शहर में अन्य वारदात करना कबूल किया है। मुल्जिमान से अन्य वारदातों के बारे में पूंछताछ जारी है। प्रकरण में एक अन्य मुख्य सरगना दीपक की तलाश जारी है।
तरीका वारदात-आरोपियान द्वारा गूगल सर्च पर अपने विज्ञापन दर्शाने के लिये गूगल ऐड का
उपयोग किया जाता है। जिससे ग्राहक ‘नियर मी ऐस्कॉर्ट सर्विस’ सर्च करता है, तो आरोपियान की वेवसाईट टॉप पर दिखाई देती है। आरोपियान का एक गिरोह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। जैसे ही कोई ग्राहक गूगल से प्राप्त नम्बरों सम्पर्क करता है तो उससे अपनी होटल की कन्फर्मेशन लेकर कुछ राशि एडवांस के तौर पर ले लेते हैं। उसके बाद गिरोह के सदस्य ग्राहक के बताये अनुसार होटल के आस पास पंहुचकर ग्राहक को होटल से बाहर बुलाते हैं। ग्राहक को गाडी में बैठाकर उसका फोन छीन कर उसके रिश्तेदारो व परिवार के सदस्यों को अनैतिक कार्य करने से संबंधित चैट भेजने का डर दिखाकर रुपये एंठते है। अगर ग्राहक होटल के बाहर नहीं आता है तो लडकी को होटल में भेज देते हैं तथा मसाज करवाने के बाद ब्लैकमेलिंग का पैसा ठगते है। अगर ग्राहक होटल में ठहरा हुआ नहीं होता है या उसके पास रुकने की व्यवस्था नहीं होती है तो ग्राहक को अपने होटल में ले जाने का बोलकर अपनी गाडी में बैठाकर डरा धमकाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं।
आरोपी तीन तरीके से वारदातों को अंजाम देते हैं:-
▶ पहला तरीका ग्राहक एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर दलाल को एडवांस पेमेंट कर देता है लेकिन उसको कोई सर्विस उपलब्ध नहीं करवायी जाती है।
दुसरा तरीका ग्राहक से एडवांस पेमेंट लेकर लडकी दलाल के साथ आती है और ग्राहक व लडकी के बीच पैसों को लेकर विवाद हो जाता है। पहले से मौजूद होटल के आस पास दलाल मारपीट कर लूटपाट करते हैं।
तीसरा तरीका ग्राहक से एडवांस पेमेंट लेकर लडकी दलाल के साथ आती है और सर्विस के बाद ग्राहक को बलात्कार व छेडछाड के आरोप लगाकर ज्यादा पैसों की डिमाण्ड करती है ग्राहक व लडकी के बीच पैसों को लेकर विवाद हो जाता है। ग्राहक के डर जाने पर गिरोह के सदस्य ग्राहक से मोटे पैसे ऐंठते है।
नाम पता मुल्जिम
1. ओमप्रकाश उर्फ राजू पुनिया पुत्र रामावतार जाति जाट उम्र 40 साल निवासी गांव दयालपुरा पुलिस थाना दूदू जिला जयपुर ग्रामीण हाल प्लॉट नं. 100 कृष्णा विहार मांग्यावास पुलिस थाना मानसरोवर जिला जयपुर
2. मनीष चौधरी उर्फ डूग्गा पुत्र नारायण जाति जाट उम्र 22 साल निवासी गांव पवालिया पुलिस थाना मुहाना जयपुर
3. भागचंद गुर्जर पुत्र रामलाल गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी गांव अखैपुरा पुलिस थाना मौजमाबाद जिला जयपुर ग्रामीण
4. सन्नी देवी पत्नी राजू उम्र 32 साल जाति रैगर निवासी गांव आसलपुर पुलिस थाना जोबनेर जयपुर ग्रामीण

















