स्वामी श्री बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने की गंगापोल दरवाजे पर विराजमान प्रथमेश गणपति की पूजन-अर्चना

स्वामी श्री बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जयपुर स्थापना के प्रथम द्वार गंगापोल दरवाजे पर विराजमान प्रथमेश गणपति का पूजन-अर्चन की

इस अवसर पर भाजपा हवामहल विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं विचार परिवार के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर द्वार की सफाई, गंगाजल से अभिषेक और मंगलमय वातावरण में पूजन, आरती एवं मंत्रोच्चार सम्पन्न हुए।

महाराज ने बताया की जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र के प्रत्येक द्वार पर पूजन परंपरा को निभाते हुए हमने आज प्रथम गेट गंगापोल पर गणेश जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया,भगवान प्रथमकेश गणपति से प्रार्थना है कि वे प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण और खुशहाली का आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी !

abhay