जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता सूरज सिंह रावत का निधन हो गया। पार्थिव देह का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव मुहामी में गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, रमेश सोनी, नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, पुष्कर के कमल पाठक, जिला परिषद सदस्य महेंद्र
सिंह मझेवला, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हनुमान सिंह, प्रधान रामचंद्र थाकण, अर्जुन सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। गांव में मंत्री रावत के पिता के निधन से शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी।

















