Rajasthan Assembly Speaker Devnani
offered flowers on Rawat’s mortal
remains
देवनानी ने स्व. रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
देवनानी ने मंत्री रावत को बंधाया ढांढस
जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता सूरज सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देवनानी ने कहा कि श्री रावत का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने स्नेह, मार्गदर्शन और हृदयस्पर्शी व्यक्तित्व के लिए सभी के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे। देवनानी बुधवार को अजमेर के ग्राम मुहामी में पहुँचकर रावत कीअंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। देवनानी ने रावत की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। देवनानी ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को ढांढस बंधाया। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

















