श्री खांडल विप्र अधिकारी/कर्मचारी संगठन द्वारा हाथोज धाम पर सामूहिक गोठ एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य पं. गोविंद नारायण भात्रा ने वैदिक ऋचाओं के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर स्वामी श्री बालमुकुन्दाचार्य महाराज(विधायक : हवामहल विधानसभा) ने कहा कि कार्यक्रम से समाज की एकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी से समाज के ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील करता हूँ।

















