राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य मंजू शर्मा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मंजू शर्मा ने यह इस्तीफा 2021 की सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बाद दिया है। मंजू शर्मा मशहूर कवि कुमार विश्वास की पत्नी हैं।
बता दें, इस मामले ने न केवल राजस्थान की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए, बल्कि आरपीएससी की विश्वसनीयता को भी कटघरे में खड़ा किया था।


















