अघोषित बिजली कटौती से मनोहर थाना नगर वासी परेशान

बिजली विभाग की मनमानी के चलते नगर वासियों में आक्रोश

अनुज जैन / मनोहर थाना

मनोहर थाना और आसपास के क्षेत्र में बिना सूचना के अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पिछले सात दिनों से क्षेत्र में 24 घंटे में करीब 10 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहती है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं। शिकायत करने पर कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता मन्नालाल मीणा ने तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूटने को समस्या का कारण बताया है।

abhay