सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:— भजनलाल शर्मा
देशभर में गांधी जी की प्रतिमाएं मिल जाएगी, लेकिन शास्त्री जी की प्रतिमाएं नहीं मिलेगी, यह कांग्रेस का खडयंत्र :— डॉ राधामोहनदास अग्रवाल
………………………….
जयपुर, 11 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी देश—प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। सेवा पखवाड़े को लेकर गुरुवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी की नई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की संगठन में कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा हमें सिखाती है कि राष्ट्र प्रथम की चिंता, निष्ठा, परिश्रम और सेवाभाव एक साथ आते है तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ऐतिहासिक कार्य किए वो अभूतपूर्व है। गरीब को पक्का घर, हर घर में शौचालय, हर गांव में बिजली, हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का उनका संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता सेवाभावों को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने का आह्वान किया है, यह सेवा पखवाडा उस महान संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री शर्मा दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के सभागार में आयोजित सेवा पखवाडा अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता अभियान दिया, जो विश्व में एक मिशाल बनकर साबित हुआ। स्वच्छता से सफाई तो होती ही है, साथ में हमें हमारे विचारों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। मोदी ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्राथमिकता दी, सनातन संस्कृति को मजबूत किया और पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। गत वर्ष हमने 7.5 करोड़ पौधे लगाए, इस वर्ष 11 करोड़ पौधे लगाए और पांच साल में हम प्रदेशभर में 50 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करेंगे। सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वृक्षारोपण करेगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती और 2 अक्टूबर को शास्त्री जयंती मनाएगे। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जय जवान जय किसान नारे के साथ,मोदी जी के जय जवान जय किसान और अटल जी के जय विज्ञान जय अनुसंधान मंत्र को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर कहा कि इससे गरीब, व्यापारी, उद्योगपति का लाभ मिलेगा, जनता का जीवन आसान बनेगा, व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धर्मान्तरण बिल को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है, और तुष्टिकरण के आधार पर चलती है। कांग्रेसी नेताओं को इस बिल से बहुत दर्द है, अब यह बिल तो पास हो गया, इनको यह दर्द हमेशा झेलना पडेगा। कांग्रेसी नेता विधानसभा में लगातार गतिरोध पैदा करते रहे, विधानसभा में बोलने की बजाय इनके नेता सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते है। ये वो लोग है जो जाति, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की बात करते है लेकिन ये अब चलने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी कहते है कि वे प्रधान सेवक है, हम सब जनता की सेवा कर रहे है। ऐसे में मेरा सभी से आह्वान है कि हमें सेवा पखवाड़े को समर्पित होकर मनाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी प्रशासन शिविर, ग्रामीण प्रशासन शिविर और सहकारिता सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

















