अनुज जैन/मनोहर थाना
जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र वालीबाल एवं हैंडबॉल कुश्ती खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 /9/ 25 से 13/9 /2025 उच्च माध्यमिक विद्यालय गरबोलिया में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिनांक 12/09/2025 को वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल खेलों की सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए।
वॉलीबॉल के 17 आयु वर्ग छात्र में फाइनल मैच रा .उ.मा. विद्यालय समरोल एवं रा. उ. मा.विद्यालय तुड़काडिया के बीच खेला गया।
इस मुकाबले में तुड़काडिया विद्यालय विजेता रहा एवं समरोल विद्यालय उपविजेता रहा। एवं तृतीय स्थान इम्मानुएल मिशन स्कूल झालावाड़ ने प्राप्त किया।
19 वर्षीय छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच इम्मानुएल मिशन स्कूल झालावाड़ रा. उ. मा. विद्यालय धनवाड़ा के बीच खेला गया। इसमें इम्मानुएल मिशन स्कूल झालावाड़ विजेता रहा।
इसी दिवस 17 वर्ष छात्र हैंडबॉल के फाइनल मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समरोल विजेता रहा।
19 वर्ष से छात्र हैंडबॉल प्रतियोगिता फाइनल मैच मैं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समरोल विजेता रहा।
ग्रीको रोमन कुश्ती में 17 वर्षीय 55 किलो वर्ग में छात्र लखन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी विजेता रहे।
19 वर्षीय ग्रीको रोमन 55 किलो वर्ग में छात्र धीरफ सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमली हाट विजेता रहे।
19 वर्षीय फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलो वर्ग में रामनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी विजेता रहे।
प्रतियोगिकरण का संचालन एवं संयोजन प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री हरगोविंद मीणा के सानिध्य में हो रहा है माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक श्री मोहनलाल मीणा को नियुक्त किया गया है। इस प्रतियोगिता के मुख्य चयनकर्ता श्री राजेंद्र सिंह झाला व्याख्याता रहे।

















