अनुज जैन/मनोहर थाना
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गरबोलिया में जिला स्तरीय 69वीं आयु वर्ग 17 एवं 19 वर्ष बालक वर्ग की वॉलीबॉल, कुश्ती एवं हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री गोविंद रानीपुरिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात् प्रधानाचार्य श्री हरगोविंद मीणा ने मुख्य अतिथि का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
इस अवसर पर 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम समरोल, तथा 17 वर्ष वर्ग की ट्रॉफी विजेता लसूड़िया शाह की टीम को पुरस्कृत किया गया।
विधायक श्री रानीपुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि गरबोलिया विद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मिली है। खेल हमारे व्यक्तित्व विकास और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं।”
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री भीम सिंह जाट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र शर्मा, समाजसेवी श्री रामप्रसाद लोधा, श्री पृथ्वीसिंह, श्री प्यारेलाल, श्री परमानंद लोधा, सरपंच श्री नरेंद्र लोधा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन श्री रामकिशन लोधा एवं श्री कमलेश लोधा ने किया। विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं स्थानीय समाजसेवी, ग्रामीण एवं खेलप्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

















