उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पहुंची खरनाल (नागौर), श्री वीर तेजाजी मंदिर में किए दर्शन

  • नागौर, 13 सितंबर 2025 — राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज नागौर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खरनाल पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान खीवसर विधायक रेवंतराम डांगा , मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू भी मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

दर्शन के पश्चात दिया कुमारी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं व विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।

abhay