राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तबादले
राजस्थान सरकार ने आज 222 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरविंद सारस्वत को जहां खान विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है वहीं चर्चित अफसर पंकज कुमार ओझा को खाद्य सुरक्षा विभाग से गोपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है। मोहन दान रत्नू मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बारहवें में ओएसडी नियुक्त किए गए हैं। 11 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अनेक विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बदले गए हैं
आशु चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार होंगे तो राजपाल सिंह कोटा विश्वविद्यालय, भावना शर्मा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा, कश्मी कौर रोन गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा, गुंजन सोनी जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर, चेतन त्रिपाठी विशेषाधिकारी, आयुर्वेद योग विश्वविद्यालय अजमेर, पंकज शर्मा रजिस्टार राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर और हिना कल्ला को महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है।


















