अनुज जैन/मनोहरथाना
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान वित्तौड़ प्रान्त से संबद्ध आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहरथाना (पुराने भवन) में आज मंगलवार को मातृ-सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 150 माताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ममता जी मेवाड़ा ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा प्रजापति, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमित्रा लोधा, तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ममता मेवाड़ा रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या श्रीमती दीपिका साहू ने उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में होना आवश्यक है, जिससे वे बेहतर रूप से समझ और सीख सकें। साथ ही उन्होंने माताओं से अपील की कि वे बच्चों के गृहकार्य में सहयोग करें, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हो।
श्रीमती दीपिका साहू ने अपने उद्बोधन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई और माताओं को संस्कारित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।
मंच संचालन श्रीमती राजकुमारी दीदी द्वारा किया गया।
अंत में विद्यालय के प्रभारी श्री हीरालाल लोधा ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार प्रकट किया।

















