जयपुर, झोटवाड़ा।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शहीद मेजर आलोक माथुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, झोटवाड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा बनाई गईं पेंटिंग्स ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिभागी छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा, “चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं का मेल नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सोच, त्योहारों और भावनाओं का प्रतिबिंब है। हर चित्र हमें हमारी जड़ों और विरासत से जोड़ता है।”
दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत पूरे देश में विविध सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा जागरूकता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, जो समाज को सकारात्मक दिशा दे रहे हैं। वही उन्होंने कहा की विद्यार्थियों ने पेंटिंग के ज़रिए विकसित भारत , आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल भारत का शानदार संदेश दिया ।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे पर्वों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश अपनाने की अपील की है। GST दरों में कटौती से आम उपभोक्ता और व्यापारी वर्ग दोनों को लाभ हुआ है। ऐसे में महिलाओं और युवाओं की भूमिका समाज को जागरूक करने में बेहद अहम है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस दौरान बच्चो के बीच जाकर पेंटिंग देखी और बच्चो से पेंटिंग के बारे में जानकारी भी ली। वही दिया कुमारी को अपने बीच देखकर बच्चे भी काफ़ी उत्साहित नजर आए । इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्कूल प्रांगण में पोधारोपण भी किया । वही सफाई अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिला सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया ।
कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश झालानी, सुरेश जांगिड , डॉ. उदिता सिंह , मंडल अध्यक्ष मालसिंह शेखावत , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा , शेर सिंह धाकड़,पार्षद अजय चौहान , रामकिशोर प्रजापत, गणेश नाथावत विजेंद्र पाल, ज्ञानीजी राठौड़, मोनू पंडित, विजेन्द्र सिंह, विमलेश कंवर सहित कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।

















