नवरात्रा पर्व पर गरबा की धूम, बच्चे दे रहे है मनमोहक प्रस्तुतियां

जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है आयोजित

अनुज जैन / मनोहर थाना

मनोहर थाना कस्बे सहित क्षैत्र में नौ दिवसीय नवरात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
जगह जगह क्षैत्र में धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।
कस्बे में दुर्गा माता मंदिर तहसील रोड पर एवं पुराना थाना चौक परिसर में गरबे का आयोजन किया जा रहा है।

गरबा मंडल सदस्य मनोज साहू ने बताया कि इस वर्ष भी नौ दिवसीय गरबे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छोटे छोटे बालिकाओं द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
काफी तादाद में धर्म प्रेमी बंधु बच्चे, महिलाएं गरबा देखने आ रहे है।

गरबे में बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन अलग अलग गरबे व नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही हैं।

नवरात्रा पर्व के दौरान धार्मिक स्थानों पर माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।

abhay