विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अहम योगदान-दिया कुमारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष और विजयदशमी उत्सव , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में की शिरकत

जयपुर ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष के साथ विजयदशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गालव नगर की लक्ष्मीनारायण बस्ती में किया गया, इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रहीं । वही बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शताब्दी वर्ष और विजयदशमी उत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा की राष्ट्रहित के लिए आरएसएस की और से लगातार कार्य किया जा रह है । इसके साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी इनका अहम योगदान है । वही उन्होंने कहा की सभी के सहयोग से भारत आत्मनिर्भर बन रहा है जो हमारे सभी के लिए गौरव की बात है । इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी की ।

विजयदशमी उत्सव में पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पथ-संचलन, व्यायाम योग, एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी एकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

कार्यक्रम में बौद्धिककर्ता एवं अखिल भारतीय घुमंतू प्रमुख श्री दुर्गादास जी , भाग संघचालक श्री अशोक जैन , श्री अशोक शर्मा जी द्वारा राष्ट्रसेवा को समर्पित प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

abhay