कितनी फीस है “धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल “ की ?

हर माँ बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा बड़े बड़े स्कूलों में पढ़े लेकिन उनकी पढ़ाई का ख़र्चा आप दंग रह जाएंगे ,भारत में दो तरह का एजुकेशन सिस्टम बन गया है जहां आपके बच्चे नौकरी पाने के लिए पढ़ाई करते हैं,वहीं “धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल” जैसे स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चे सीधे उस कंपनी के CEO और MD बनते हैं जहां आपके बच्चे नौकरी करेंगे।

भारत के सबसे महंगे स्कूलों में से एक “धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल” है जो अंबानी परिवार का है।

इस स्कूल की फीस 12 लाख सालाना तक है यहां सिर्फ अमीर और पॉपुलर लोगों के बच्चों को एडमिशन मिलता है।

यह स्कूल शिक्षा के साथ साथ, व्यवसाय, कला, विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा को निखारता है जिसके लिए स्कूल में सिर्फ 1087 छात्र पर 180 टीचर हैं यानी कि हर 6 बच्चों पर एक टीचर है जो दुनियां में सबसे अधिक है।

इस स्कूल का कैंटीन संजीव कपूर और बच्चों की ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है।

इस स्कूल की प्रार्थना को जावेद अख्तर साहब ने लिखा है और म्यूजिक शंकर अहसान लॉय ने दिया है।

 

 

abhay