हिंद बैंड की सुरीली धुनों और हाथी-लवाजमे के साथ गजानन महाराज को दिया निमंत्रण
जयपुर। गुलाबी नगरी के मानसरोवर स्थित कथा ग्राउंड में आगामी 20 मार्च से आयोजित होने वाली भव्य ‘श्री शिव महापुराण कथा’ एवं ‘श्री महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ’ का शंखनाद हो गया है। जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी महाराज को गाजे-बाजे, हाथी और विशेष लवाजमे के साथ कथा का विधिवत निमंत्रण पत्र एवं पुष्प माला समर्पित की गई।
हिंद बैंड की धुनों ने बांधा समां:
निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान ‘हिंद बैंड’ के कलाकारों ने धार्मिक भजनों की ऐसी सुरीली धुनें बिखेरीं कि वहां मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। बैंड की शानदार प्रस्तुति ने पूरे मंदिर परिसर को उत्सवमयी बना दिया।
मानसरोवर के कथा ग्राउंड में जुटेगा भक्तों का सैलाब:
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के मुखारविंद से होने वाली यह कथा मानसरोवर के कथा ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। 20 मार्च से शुरू होने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के कई गणमान्य लोगों एवं प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने गजानन महाराज के चरणों में निमंत्रण अर्पित कर कथा के निर्विघ्न और सुंदर तरीके से पूर्ण होने का आशीर्वाद लिया।
प्रमुख उपस्थिति:
इस अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री, वरिष्ठ RAS अधिकारी पंकज ओझा, मनोज पाण्डे,गोकुल माहेश्वरी,शरद खण्डेलवाल, दुर्गेश भाई टाइल वाले, एडवोकेट अनिल शर्मा, राजेश कर्नल, योगेश खण्डेलवाल, दिनेश शर्मा (RPS), तरुण दधीच, संतोष विजय, गिरधर दुसाद, राजेश खण्डेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, सुशील शर्मा, K D सिंगल, मनोज मुरारका, राजेश अत्री, कन्हैया लाल सैनी, सुभाष गोयल, अजय अग्रवाल और डिंपल शर्मा सहित जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

















