द्वादश पाट उत्सव में पधारे संत श्री किशोर दास जी महाराज का भव्य स्वागत।

लखन ठाकुर की रिपोर्ट

चोली । वृंदावन ग्राम चोली में श्री ठाकुर राधा विनोद बिहारी मंदिर का द्वादश पाटोत्स्व के 5 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में पधारे संत श्री किशोर दास जी महाराज का भव्य स्वागत बाबा गुरुदेव श्री अलबेली शरण सरकार के सानिध्य मे किया गया। शोभा यात्रा मोटी माता से प्रारंभ होकर मुख्य रास्ते हुवे बस स्टेंड पर समापन हुआ। इस बीच भक्तो ने अपने अपने घरों पर आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।
बाहर से पधारे रसिक भक्तो द्वारा ढोल बाजे डीजे पर नृत्य करते हुए निकले। आज पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का प्रारंभ मंडलेश्वर मां नर्मदा जी के तट से श्री ठाकुर जी का नोका विहार कर एक दिवसीय रास लीला कर किया गया।

abhay