जेडीए ने वी.टी. रोड़ के सामने 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को कराया अतिक्रमण मुक्त

न्यू सांगानेर रोड़ से पत्रकार कॉलोनी की तरफ जाने वाली

जयपुर, 20 जून। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-पीआरएन-साउथ में वी.टी. रोड़ के सामने न्यू सांगानेर रोड़ से पत्रकार कॉलोनी की तरफ जाने वाली 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस श्री कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित वी.टी. रोड़ के सामने बाबा पैराडाईज के पास न्यू सांगानेर रोड़ से पत्रकार कॉलोनी की तरफ 100 फीट सेक्टर रोड़ सीमा में आ रहे 02 मकान, 11 दुकानें, टीनषेड, ढ़ाबा, चबूतरे, सीढ़ियां, दीवार इत्यादि अवैध निर्माण अतिक्रमणों को आज सामूहिक अभियान का आयोजन कर उपायुक्त जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते एवं स्थानीय पुलिस प्रषासन के सहयोग से जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ), 09, पी.आर.एन.(नोर्थ) पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना मानसरोवर का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

abhay