Great news for the students of Punjab!
Minister Bains made a big
announcement from the stage
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य की स्कूली शिक्षा को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू करेगा। इस चैनल के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावशाली शिक्षण सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी. शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड 2024 के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
*वैश्विक स्तर पर पहुंचेगी पंजाब की शिक्षा प्रणाली*
श्री बैंस ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में बोर्ड अब विदेशी दूतावासों और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों से भी संपर्क स्थापित करेगा, ताकि पंजाब के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अवसरों से जोड़ा जा सके।
*जल्द शुरू होगा साइंस ओलंपियाड*
उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्रों की वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान क्षमता को बढ़ावा देने के लिए राज्य में साइंस ओलंपियाड की शुरुआत की जाएगी। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा देगी।
















