आकाशवाणी कैज़ुअल यूनियन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को दिल्ली में।

Election of new national executive 
of Akashvani Casual Union on Sunday 
in Delhi.

—————————————–
आकाशवाणी कैज़ुअल अनाऊंसर एंड कम्पीयर यूनियन(रजिस्टर्ड नई दिल्ली) की नई कार्यकारिणी का चुनाव 13 जुलाई, रविवार को सम्पन्न होगा।

सुखवन्त सिंह संवाददाता जिला हनुमानगढ़।
अनुसार यूनियन के वर्तमान महासचिव श्रीपाल शर्मा, सूरतगढ़ ने बताया कि हर तीन साल बाद यूनियन की नई कार्यकारिणी का चुनाव नई दिल्ली में होता है, इस सन्दर्भ में 13 जुलाई को सुबह के सत्र में यूनियन की आम-सभा होगी जिसमें पिछले कार्यकाल के कार्यों और आगामी एजेंडे पर खुली चर्चा की जाएगी।कोषाध्यक्ष राधा पाठक, दिल्ली द्वारा कोष सम्बधी लेखा-जोखा पेश किया जाएगा।आम सभा और दोपहर के सत्र में चुनावों में भाग लेने के लिए देशभर के लगभग 40 आकाशवाणी केन्द्रों से सैंकड़ों यूनियन सदस्य दिल्ली पहुँचेंगे।आकाशवाणी सूरतगढ़ से दस सदस्यों सहित राजस्थान के विभिन्न आकाशवाणी केन्द्रों से अधिकाधिक यूनियन सदस्य आम-सभा और चुनावों में भाग लेंगे।

वर्तमान अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा,शिमला ने बताया कि नई कार्यकारिणी के पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए समीर गोस्वामी छत्तरपुर, सुनील चिपड़े बिलासपुर और डाॅ नरेन्द्र चहल हिसार को सर्वसम्मति से चुनाव पर्यवेक्षक चुना गया है।इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष(दो महिला,दो पुरुष), विभिन्न कार्यक्षेत्र के लिए आठ सचिवों सहित तीन कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव होगें।

यूनियन के प्रेस सचिव नरेश वर्मा सूरतगढ़ ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा आम-सभा और चुनाव में भाग लेने देशभर से पहुँचने वाले आकाशवाणी केन्द्रों के समस्त कैज़ुअल आम सभा व कार्यकारिणी चयन हेतु देशभर से दिल्ली में पहुंचने वाले सभी अनाऊंसर एंड कम्पीयर सदस्यों के दिल्ली में रहने, चाय नाश्ते व भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।चुनाव होने के बाद 13 जुलाई को यूनियन के सम्पूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी को सौंप दी जाएगी।इस दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था की देखरेख के लिए वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संज्ञा टण्डन बिलासपुर के नेतृत्व में वर्तमान कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहेंगे।

abhay