Deputy Chief Minister ordered strict
action on the issue of illegal dam work
being done in Thane Mumbai
संवाददाता अरविंद कोठारी
ठाणे – (१४ जुलाई)ठाणे,मुंबई में अवैध बांधकाम बड़ी संख्या में चालू है। जिसके कारण विधानसभा में विरोधी विधायकों और प्रसार माध्यमों में बार बार अवैध बांधकाम निर्माण की खबर आम जनता द्वारा आवाज उठाई गई। जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्य मंत्री एक नाथ शिंदे ने विधान सभा के अधिवेशन में आज आदेश दिया। मुंबई और ठाणे महानगर पालिका आयुक्त को ऐसे बांधकाम पे कठोर कारवाही करने के निर्देश दिये ।साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी सहायक आयुक्त ऐसे बांधकाम को नजर अंदाज कर रहें है। उनकी भी जांच कर ऐसे अधिकारियों पे कठोर कारवाही की जाए। इसके बाद भी दिवा प्रभाग समिति के साबे गांव डंपिंग ग्राउंड को समतल करके करीब ५० से ज्यादा चालियों के काम पूरे जोर शोर से परप्रांतीय बिल्डरो द्वारा किया जा रहा है। 3 महीने में 7 मंजिला बिल्डिंग जनता की जान को बड़ा खतरा आने वाले दिनों में भी होगाl 24 घंटे में कमरा बनकर तैयार हो जाता है। आम जनता का कहना है कि ठाणे महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी पालक मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आदेश को मानेंगे ऐसा सवाल पैदा हो रहा है।अवैध बांधकाम में टोरेंट पावर प्राइवेट लिमिटेट की लाइट भी चालू हो जाती है ।बिना मीटर लगाये ।
















