स्व.अशोक कुमार बरडिया की द्वितीय पुण्यतिथी पर निःशुल्क

               रोग निदान परामर्श शिविर का आयोजन ‌किया गया 

नरसिंहपुर गोटेगांव मुकेश राय

गोटेगांव [नि. प्र]

स्थानीय जे० के० फार्मा पानी टंकी के पास जबलपुररोड गोटेगांव में वरिष्ठ समाज सेवी स्व. अशोक कुमार बरडिया की द्वितीय पुण्यतिथी के अवसर पर निः शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन मणिनागेन्द्र सिंह फाउन्डेशन सचिव इ. सरदार सिंह पटेल क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र नागेश के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम की प्रारंभिक बेला में मुख्य अतिथीयो के द्वारा स्व. श्री बरडिया के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर की सराहना करते हुये आयोजक बरडिया परिवार की प्रशंसा की

निःशुल्क परामर्श शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डा०हर्षा रेड्डी, हड्डी एवम् जोड़ रोग विशेषज्ञ डा0 विकास सावला, दंत रोग विशेषज्ञ डा0 जीतेश ताम्रकार ने अपनी सेवाये प्रदान करते हुये निशुल्क

परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में हृदयरोग के 50, हड्‌डी एवम् ‌जोड़ रोग 50. एवम् दंत रोग के 82. मरीजों के साथ ही लगभग 100 लोगों की ब्लड शुगर एवम् ई-सी० जी० जांच निः शुल्क की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप , अनिल बरडिया, मुकेश बिलवार राजेन्द्र राय लक्ष्मीनारयण तिवारी, रामनारायण पटैल, सत्यप्रकाश अग्रवाल गिट्टलराय, नरेश बिलवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक विश्वनाथ आर्य द्वारा किया गया एवम् उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष डा. पं. जितेन्द्र चौबे ने व्यक्त किया।

abhay