गुरुकुल स्कूल में न्यायधीश ने दी कानूनों की जानकारी

नरसिंहपुर गोटेगांव मुकेश राय

नगर की प्रतिष्ठित संस्थान गुरुकुल इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल गोटेगांव में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का आयोजन किया गया। न्याय दिवस में न्यायाधीश कनिष्ठ खंड माननीय सुश्री साक्षी शुक्ला ने ऑनलाइन स्कैम, सोशल मीडिया एवं अज्ञात लिंक के व्यवहारिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए, सावधान व सतर्क रहने की उपयोगिता व आवश्यकता के संबंध में बताया। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश साक्षी शुक्ला ने सायबर विधि के संबंध में विचार रखते हुए मोबाइल एवं तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने एवं नकारात्मक या आपराधिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी। साथ ही स्टाकिंग, फिशिंग, बैंक फ्राड, आनलाईन गेमिंग आदि सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के व्यवहारिक प्रावधानों के बारे में भी बताया। जिसमें न्यायाधीश महोदय ने बच्चों को युवा दिवस के अफसर के अनुसार युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनको सही लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया तथा निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय गौरव यथा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रचिन्ह, राष्ट्रध्वज मूल अधिकार व मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती करुणा दुबे ने किया!। इस अवसर पर विद्यालय के, समस्त शिक्षक शिक्षिका व छात्र उपस्थित रहे!

abhay