नरसिंहपुर गोटेगांव मुकेशराय
परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर, जिला नरसिंहपुर में भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी माता रानी के दर्शन करने के उपरांत जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज समाधि मंदिर में पहुँचकर गुरु श्री के चरणों में नमन किया।
परमहंसी गंगा आश्रम में अनंत श्री विभूषित पश्चिमांनाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री जी के पावन चातुर्मास व्रत अनुष्ठान में जगतगुरू शंकराचार्य जी के मुखारबिंद से श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह , राज्यसभा के पूर्व सांसद कैलाश सोनी गोटेगांव विधानसभा विधायक महेंद्र नागेश , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अभिलाष मिश्रा भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर हरगोविंद सिंह ठाकुर राजीव सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नवीन अग्रवाल विक्रांत पटेल भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चौधरी रंजीत पटेल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालूगढ़ उपस्थित रहे।
















