आनंद आश्रम बना फिर से आम जनता के लिए न्याय आश्रम

संवाददाता अरविंद कोठारी

ठाणे,ठाणे आनंद आश्रम टेंभी नाका में फिर से लगने लगी बड़ी संख्या में आम जनता की गर्दी जो स्वर्गीय धर्मवीर आनंद दिघे की यादें ताजा कर रही है।उपमुख्य मंत्री एकनाथ नाथ शिंदे के आदेश के बाद आनंद आश्रम में फिर से जनता दरबार लगने लगा है, जो मा.महापौर अशोक वैती के मार्गदर्शन एवं शिवसेना शिंदे गट ठाणे जिल्हा संपर्क प्रमुख मा.मनोज शिंदे के नेतृत्व में किया जाता है,जिसका उद्देश्य आम जनता को प्रशासन के ज्यादा चक्कर न लगाना पड़े और जल्दी न्याय मिल सके ये है ,ये दरबार हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू रहता है। जहां आनंद आश्रम में दूर दूर से आम जनता न्याय पाने के लिए विश्वास के साथ आने लगी है। ये दरबार आनंद दीघे जी की याद दिलाता हैं यहां आम जनता को जल्दी न्याय मिल सके इस हेतु आनंद दिघे की सबसे विश्वास शिवसेनिक माजी ज़िला महिला प्रमुख अनीता बिर्जे, वकील प्रियंका संघरे भी पूरी लगन से आम जनता की बात सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक लोगो की शिकायत पहुंचने का काम कर रही है | जिसमें उनकी मदद माजी उप महापौर राजेंद्र सप्ते,अमोल जामदार करते आ रहे है।जनता को न्याय समय पे मिलने के कारण आम जनता की गर्दी बड़ी संख्या ने बढ़ते जा रही है |

abhay