अलवर मे कांग्रेस की ओर से निकाली गई संविधान बचाओ रैली।

प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा सहित अनेक पदाधिकारी रहे मौजूद

अलवर में हम भारतीय जनता पार्टी का मोरिया बुला देंगे नेता प्रतिपक्ष – टीकाराम जूली।

मनीष मिश्रा/अलवर! अलवर में कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अलवर के दोनों जनप्रतिनिधि जो एक राजस्थान सरकार और दूसरा भारत सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहा है उनके होते हुए सीटीएच चेंज करने का काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ने 500 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर इन पर आरोप लगाए है। जूली ने कहा कि यह संविधान बचाने की मुहिम है यह लाल किताब कोई साधारण किताब नहीं बल्कि 400 पार के नारे के साथ संविधान को बदलने वालों की हवा निकालने की ताबूद है।
जूली बोले विश्व पटल पर अपनी पहचान रखने वाले सरिस्का में एक बार शिकारी सक्रिय हो गए थे फिर मनमोहन और गहलोत सरकार की ओर से टाइगर प्रोजेक्ट लाया गया। लेकिन अब तो खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए और किसानों की जमीन हड़पने के लिए जनप्रतिनिधि ही शिकारी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस सरकार में तैयार हुए नवनेरा और ईसरदा बांध को आगे बढ़ा दे ताकि किसानों की तकदीर और तस्वीर बदल सके। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले राम का नाम लेकर भले ही भाजपा सत्ता में आ गई लेकिन मंदिरों को तोड़कर और माफिया से मिलकर जंगल के शेर को बाहर निकालने का इनका प्रयास सफल नहीं होने देंगे।

*स्वतंत्रता से लेकर संविधान बनाने का अलवर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह*

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता से लेकर संविधान बनाने का अलवर का योगदान किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह झंडा राजा जयसिंह ने उठाया था।
उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर ग्राउंड टेबल पर आजादी की मांग की।
सिंह बोले अलवर के डीएनए में ही डर बिल्कुल नहीं है यहां से हमेशा बुलंद आवाज के बाद तख्ता पलट हुआ है।
उन्होंने कहा कि संविधान पर सबसे बड़ा हमला भारतीय जनता पार्टी वोट के माध्यम से करना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र हरियाणा के बाद अब राजस्थान में भी भाजपा वोटो को काटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वोट हमारा सबसे बड़े हथियार है जिसको छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील करते हुए कहा कि संविधान को बचाने के लिए हम सब प्रतिज्ञा करें यह एक तरीके से आजादी की लड़ाई है।
सिंह ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के राम मंदिर में पूजा करने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक के गंगाजल कांड का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,सह प्रभारी चिरंजीवी राव,पूर्व आईटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी,सांसद सजना जाटव, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सैनी, विधायक दीपचंद खेरिया, कांति मीणा, मांगीलाल मीणा, पूर्व विधायक बलजीत यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

abhay