उदयपुर पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि

By Desk
On
   उदयपुर पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज उदयपुर पहुंचकर राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मेवाड़ राजमहल पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके निधन को राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

गोविंद सिंह डोटासरा ने अरविंद सिंह मेवाड़ के सुपुत्र लक्षराज सिंह से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ का राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल उदयपुर बल्कि संपूर्ण राज्य ने एक विद्वान, समाजसेवी और परंपराओं के रक्षक को खो दिया।

अन्य खबरें  आवंटन सलाहकार समितियां गठित : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

डोटासरा ने राजपरिवार के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ की शख्सियत राजशाही गरिमा और आधुनिक सोच का अद्भुत समन्वय थी। वे राजस्थान की कला, संस्कृति और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमेशा समर्पित रहे।
डोटासरा ने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

अन्य खबरें  करीना ने जोकर बनकर राज कपूर को दिया ट्रिब्यूट

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News