अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा ने किया इन्द्रेश जी महाराज की कथा का श्रवण !

अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा की पूजनीय इन्द्रेश जी महाराज से आज भक्तमाल कथा के दौरान मिलना हुआ,कथा श्रवण भी की,आप जयपुर पधारे हुए हैं। उन्होंने बताया कि “महाराज “भक्तिपथ” नामक आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य भारतीय संतों और ऋषियों के प्रेम और ज्ञान को समाज में फैलाना है। इंद्रेश जी महाराज अपने प्रवचनों और भागवत कथाओं से हजारों लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर चुके हैं। उनकी कथाओं की विशेषता यह है कि वे बहुत ही भावपूर्ण ढंग से कथा प्रस्तुत करते हैं, जिससे सुनने वालों का मन कथा में रम जाता है,आपकी वाणी और ज्ञान का अद्भुत समन्वय है।”

abhay