सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक

By Desk
On
 सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक

रांची । आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था। अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री भी नौ सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे। 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए अब इसे 30 अगस्त से 24 सितंबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिलों में आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा भाग लिया जायेगा एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा।

Read More  हिमाचल प्रदेश के 23 पुलिस थानों के पास नहीं हैं अपने वाहन

किस जिले में कब है कार्यक्रम

Read More  राज्‍यपाल को कांग्रेस प्रत‍िन‍िध‍िमंडल ने कानून व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

9 सितंबर -धनबाद व गिरिडीह (दोनों जिलों के मध्य में)

Read More  राज्यपाल ने ममता बनर्जी से मांगी कैबिनेट के सभी फैसलों की जानकारी

10 सितंबर-पूर्वी सिंहभूम व प. सिंहभूम (दोनों जिलों के मध्य में)

11 सितंबर-गोड्डा व देवघर (गोड्डा में)

13 सितंबर- रामगढ़ व बोकारो (बोकारो में)

18 सितंबर-जामताड़ा व दुमका (जामताड़ा में)

20 सितंबर-गढ़वा व लातेहार (गढ़वा में)

21 सितंबर-कोडरमा व चतरा (चतरा में)

23 सितंबर-खूंटी व सिमडेगा (दोनों जिलों के मध्य में)

24 सितंबर-साहिबगंज (भोगनाडीह)

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन