ठाणे मनपा के दिवा प्रभाग समिती मे बडे पैमाने मे खडे हो रहे है अवैध निर्माण

Illegal constructions are being carried 
out on a large scale in the Diva 
division committee of Thane Municipal 
Corporation

संवाद दाता अरविंद कोठारी

दिवा – ठाणे मनपा के दिवा प्रभाग समिती क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक २७ और २८ मे बडे प्रेमाने मे चल रहे अवैध निर्माण को अंधेखा कर जनता अवैध निर्माणोमे फसने के पश्चात ही सरकारी बाबू अपना काम करेंगे क्या? ऐसा सवाल जनता से ही उठाया जा रहा है |

दिवा प्रभाग समिती के दायरेमे आनेवाली खान कंपाऊंड तथा ए वी के कंपाऊंड की कई बिल्डिंग को कोर्ट का फैसला आने के बाद तोडा गया | ऊन बिल्डिंगो मे रहने वाले हजारो लोगो को अचानक बेघर होना पड़ा | वैसा ही कुछ हाल आने वाले दिनो मे दिवा के कई इलाको मे देखने को मिल सकता है | साबेगाव डीजे कॉम्प्लेक्स के पास, मुंब्रा देवी कॉलनी रिलायन्स टॉवर, सदाशिव दळवी नगर, बेडेकर नगर तथा बी आर नगर जैसे कई और अन्य इलाको मे बडी तादाद में अवैध इमारतों का निर्माण धड्डल्ले से चल रहा है | इन निर्माणो पर मनपा प्रशासन जान बुचकर नजर अंदाज कर रही है ऐसा साफ तौर पर दिखाई पड रहा है | ऐसी इमारत 3 महीने में 7 से 8 माला खड़ी कर दी जाती है। कही भी कोई सुरक्षा जैसे बंधा काम के आगे 20 फूट तक पतरे नेट जाली भी नहीं लगते है। जिसके कारण कही बार आम जनता को चोट भी आई है। अचानक कोई भी कोर्ट मे जाके ऐसे इमारत को तोड़ने का आदेश लाते है।पर तब तक बिल्डर इमारत बेच चुके होते है।और गरीब इंसान सड़क पे आ जाता है ।इस बात को लेकर आम जनता में भी खौफ का माहौल बन जाता है।
इन अवैध निर्माणोमे आम जनता ना फंसे इसीलिए आने वाले समय में दिवा के हर अवैध निर्माण को हम रोजाना (१से२) प्रसिद्ध कर लोगो को इसकी जानकारी देते रहेंगे जिससे जनता में जग जागरण हो और गरीब इंसान न फंसे साथ ही ठाणे मनपा से उचित कारवाई की मांग को लगाये रखेंगे |

abhay