एमआई न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब

MI New York won the Major League Cricket 
(MLC) title

* मुंबई इंडियंस ने मात्र तीन वर्षों में दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीती, कुल 13वां वैश्विक खिताब

मुंबई, 14 जुलाई, 2025: एमआई न्यूयॉर्क ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब जीत लिया है। मात्र तीन सीज़न में मुंबई इंडियंस ने दूसरा चैंपियनशिप खिताब जीता है। वैश्विक स्तर पर मुंबई इंडियंस का यह 13वां खिताब है। अकेले 2025 में ही मुंबई इंडियंस तीन ट्रॉफी जीत चुकी है।

इससे पहले एमआई केप टाउन ने दक्षिण अफ्रीका 20 में जीत हासिल की थी और इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस सबसे सफल वैश्विक टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट ग्रुप है।

इस उपलब्धि पर नीता एम. अंबानी ने कहा, “तीन साल में दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीतना टीम के जुनून और टीमवर्क का नतीजा है। हम अपने फैंस और मुंबई इंडियंस परिवार के सभी सदस्यों को इस जीत की बधाई देते हैं।”

वहीं, आकाश एम. अंबानी ने कहा, “भारत, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में खिताबी हैट्रिक बेहद संतोषजनक है। यह हमारी संस्कृति और वर्षों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” मुंबई इंडियंस की टीमें अब चार देशों और तीन महाद्वीपों में फैली हैं। इसके नाम 5 आईपीएल, 2 डब्ल्यूपीएल, 2 एमएलसी, 2 चैंपियंस लीग टी20, 1 आइएलटी20 और 1 एसए20 खिताब हैं।

abhay