संवाददाता : मोहम्मद रफीक/नागौर
नागौर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के दफ्तर में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जयपुर से आए संघ के प्रतिनिधियों के निर्देशन में नागौर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की बैठक में सर्व सम्मति से सुरेश तांडी को अध्यक्ष चुना गया। नए अध्यक्ष सुरेश तांडी संघ की जयपुर इकाई के अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, अंबालाल मीणा, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह, दयाराम चौधरी व नरेंद्र कुमार का स्वागत किया व आभार जताया।
इसमें मूल सिंह को उपाध्यक्ष, शिवराज सिंह को सचिव, जगदीश जांगिड़ को कोषाध्यक्ष, सुरेश प्रजापत को संयोजक और रतनी को महिला प्रकोष्ठ का मंत्री नियुक्त किया है।
इसके बाद नए अध्यक्ष सुरेश तांडी ने जयपुर इकाई की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
संघ की नागौर इकाई के सदस्यों ने जयपुर से आए सभी पदाधिकारियों का साफा व माला पहना कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर गंगाराम, प्रहलाद राम, प्रेमसुख बिड़ियासर, सुरेंद्र, सुखदेव, बजरंगलाल, अशोक भाटी, कालूराम आदि कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।

















