गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटा

The bridge over the Mahisagar river 
collapsed in Vadodara

गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से 4 वाहन नदी में गिरे, इस हादसे में 5 लोगों को बचाया गया। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा गिरने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है,राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। उन्होंने कहा, “महिसागर नदी पर पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन सहित वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।”
पुल का एक हिस्सा अचानक टूट जाने से दो ट्रक, एक ईको वैन, एक पिकअप वैन और एक ऑटो-रिक्शा नदी में गिर गए।” घायलों को वडोदरा जिले के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है,बचाए गए 5 लोगों में से 4 को मामूली चोटें आयीं हैं।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रक, एक वैन और एक कार पुल पार कर रहे थे तभी पुल टूट गया, जिससे सभी वाहन नीचे नदी में गिर गए। पुल ढहने के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। पुलिस और डिजास्टर रिस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड ऑफिसर्स ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

 

abhay