नागौर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 26 दिनों से जारी

संवादादता : मोहम्मद रफीक

नागौर

बांसवाड़ा प्रशासन द्वारा बिना किसी वैध कारण के पकड़े गई किसानों गाड़ियों व बैलों को बिना जुर्माने के छुड़ाने को लेकर नागौर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 26 दिनों से जारी है। रविवार को धरने को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला मंत्री रामपाल धोलिया ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है हमारी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर करता है। किसान देश की रीढ की हड्डी है। किसानों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूर्व सरपंच नरसिंहराम रलिया ने कहा कि भाजपा राज में किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। बांसवाड़ा प्रशासन द्वारा जो किसानों को नुकसान किया गया है उसकी भरपाई उनको पूरी करनी ही पड़ेगी। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। देवकरण चांगल ने कहा कि अब केवल धरने से काम नहीं चलने वाला। जब तक बड़ा आंदोलन नहीं होगा तब तक सरकार की आंख नहीं खुलेगी।
जिलाध्यक्ष अर्जुन लोमरोड़ ने कहा कि जल्दी बैल,वाहनों और फसल बीमा का जल्द समाधान की उम्मीद है।
बीकेयू जिला उपाध्यक्ष प्रेमसुख जाजड़ा ने कहा कि किसान यूनियन मजबूती से किसानों के फसल बीमा,बैलों आदि समस्त किसानों के मुद्दे मजबूती से उठा रहा है परन्तु कुछ स्थानीय नेताओं को यूनियन से ईर्ष्या हो रही है जिसके चलते बदनाम करने के लिए गलत आरोप भी लगाने के प्रयास किए जा रहे है। चेलाराम सारण, ओमप्रकाश मुंडेल, देवाराम गोदारा, रामदेव मानक चंद माचरा, श्रवणसिंह व सोहनसिंह छापड़ा,शेर मोहम्मद भाकरोद,प्रतापदान छीला,सुमेरसिंह भदाणा, डेहरू पूर्व सरपंच नरसिंह रलिया,रामदेव, रामपाल, मुकेश जाजड़ा डेहरु, हरिराम फरड़ौदा गाजू, देवकरण चांगल डीडीया खुर्द, नारायण राम बरणगांव, मुकेश खरनाल, राजाराम गोदारा लालावास, तेजाराम बुड़ी, रेवंत रलिया जोरावरपुरा, रामूराम गोदारा,मुकेश सारण,बलवीरसिंह व बलजीतसिंह पंजाब मौजूद रहे।

abhay