भारत शांति के पक्ष में, संघर्ष विराम में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार

By Desk
On
भारत शांति के पक्ष में, संघर्ष विराम में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता के दौरान शांति का संदेश दोहराते हुए कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Read More  आईपी यूनिवर्सिटी के बीएससी-एमएससी डूअल डिग्री प्रोग्राम की ऑफ़लाइन काउंसलिंग 11 सितंबर को

Read More  वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक में अपने संबोधन में कहा कि एक मित्र के रूप में शांति स्थापित करने में उनका कोई योगदान संभव है तो वे इसका निर्वहन करना चाहेंगे। दो वर्ष से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष में तटस्थ नहीं था बल्कि वह शांति का पक्ष लेने वाला एक पक्षधर था।

Read More  सरकार को सीआईएल और पॉवरग्रिड से मिले लाभांश किश्‍त के 3258 करोड़ रुपये

Read More  वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

मोदी ने पिछले महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी यूक्रेन युद्ध के संबंध में हुई चर्चा का उल्लेख किया और कहा कि समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता। उन्होंने जेलेंस्की के साथ अपने वक्तव्य में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ ‘आंख में आंख’ डालकर कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता।

Read More  वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

संघर्ष के बारे में मानवकेन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए उन्होंने दोनों पक्षों से आग्रह किया कि वे बातचीत के लिए आगे आएं। मोदी ने कहा कि उनका मानना है कि विचार-विमर्श और बातचीत से ही समस्या का समाधान संभव है।

Read More  वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन को एक-दूसरे को साथ बैठकर संकट से बाहर निकलने के लिए रास्ते तलाश करने होंगे। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर की ओर संकेत करते हुए कहा कि विभिन्न देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और भारत इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Read More  वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

करीब सात घंटे की अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बमबारी के शिकार बाल चिकित्सालय के समीप निर्मित स्मृति स्थल पर श्रद्धासमुन अर्पित किए। इसका उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संघर्ष में बच्चों की मौत से उनका मन भरा हुआ है। यह बहुत दुखद और हृदय विदारक है।

Read More  वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब ‘नमो भारत रैपिड रेल‘ होगा

मोदी ने संघर्ष के प्रारंभिक कालखंड में वहां भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में राष्ट्रपति जेलेंस्की की भूमिका की सराहना की तथा उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन