17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी

On
17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी

सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ अरूण चतुर्वेदी

जयपुर, 16 सितंबर 2024। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत ‘‘घर-घर जनसंपर्क महाअभियान‘‘ 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में एक साथ चलाया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों द्वारा बूथ पर जाकर घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा में बूथ पर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम तय कर दिए गए है। 

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर संपर्क कर आमजन को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। वहीं अभियान को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही महा जन संपर्क अभियान में प्रवास के दौरान शेष बचे बूथों पर जिला, मंडल पदाधिकारी व टोली के 2-2 सदस्यों की टीम बनाकर प्रवास कार्यक्रम तय करेंगे। 

Read More  भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 201 यूनिट रक्तदान

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह बगरू विधानसभा क्षेत्र में, मुकेश दाधीच किशनपोल एवं झुंझुनूं विधानसभा, संतोष अहलावत रामगढ विधानसभा, नारायण पंचारिया पोकरण विधानसभा क्षेत्र, मोतीलाल मीणा कोटा देहात की पीपलदा विधानसभा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी श्रीगंगानगर विधानसभा , जितेंद्र गोठवाल खंडार विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर पर जनसंपर्क करेंगे। इसी तरह प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी, जिला संयोजक, जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री और पूर्व पदाधिकारियों को भी विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

Read More gold medal winner nitesh kumar met diya kumari/ पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नितेश कुमार ने की दिया कुमारी से मुलाक़ात !

भाजपा सदस्यता अभियान के सह संयोजक मोती लाल मीणा ने बताया कि अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी सिविल लाइंस विधानसभा में अपने बूथ पर जनसंपर्क करेंगे। मीणा ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रति आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता ग्रहण करने के बाद देशभर में लोग भाजपा से जुड़ते जा रहे है। अभियान में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सरकार के मंत्री, विधायकों, सांसदों के साथ सभी जनप्रनिधियों द्वारा सदस्य बनाए जा रहे है। भाजपा की रीति और नीति के साथ भाजपा की विचारधारा को समझाते हुए आमजन को सदस्यता ग्रहण करवाई जा रही है !

Read More उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला