मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, गडकरी, योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

By Desk
On
 मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, गडकरी, योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हरसंभव मदद करें।

Read More  देववाणी संस्कृत को पुनः मुख्यधारा में लाने का प्रयास करना है : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,' जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं।'

Read More  उत्तराखंड सरकार ने हटाया प्रतिबंध, अब सरकारी कर्मचारी संघ के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Read More  सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व जिला जज प्रशांत जोशी ने किया डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने धामी को एक व्यावहारिक नेता बताते हुए कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देवभूमि का वास्तविक स्वरूप संरक्षित रहे। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से पार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला