भाजपा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा का समान विकास किया:कंवर पाल

By Desk
On
 भाजपा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा का समान विकास किया:कंवर पाल

     यमुनानगर । जगाधरी विधानसभा में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुरा हड़ोली में बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोगो ने विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कृषि मंत्री कंवरपाल ने पार्टी का पटका पहना कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

सोमवार को कृषि मंत्री कंवर पाल ने बताया की भाजपा की जनहित से प्रभावित होकर गांव खानपुरा हडोली में आज भाजपा में शामिल हुए है।सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में ऐतिहासिक नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ जनता की भलाई के फैसले लेकर प्रदेश को खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। भाजपा सरकार ही ऐसी सरकार है जिसने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाएं हैं।

Read More  न्याय की मांग को लेकर पूरी दुनिया में व्यापक विरोध प्रदर्शन सुबह से शुरू होकर सारी रात चला

उन्होंने बताया कि विपक्षी सरकारों में विकास केवल कुछ खास जगह तक सीमित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखा है और इसी कारण अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में जनता के आर्शीवाद से दोबारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों ने लोगों में भ्रामक व बेबुनियाद खबरें फैलाकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया, लेकिन विपक्षी दलों की यह चाल जल्द ही जनता की समझ में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का एक मात्र लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना हैं।

Read More  छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को 114 केंद्रों में होगी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन