दुख हरता सुख करता .. मंगल मूर्ति जै गणेश देवा ..आज बिराज गए घर- घर

By Desk
On
  दुख हरता सुख करता .. मंगल मूर्ति जै गणेश देवा ..आज बिराज गए घर- घर

जोधपुर । विघ्न बाधा हरने वाले और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की चतुर्थी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश मंदिरों मेें विशेष पूजा अर्चना के साथ आज से गणेश महोत्सव का आगाज भी हो गया। अनंत चतुर्थदशी तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। आज घर- घर गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ स्थापित किए गए। इसके अलावा शहर के गली मोहल्लों मेें भी गणपित की प्रतिमाएं स्थापित की गई। केंद्रीय विधि मंत्री जोगाराम पटेल दोपहर में रातानाडा स्थित गणपति मंदिर पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिए जाने के साथ प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश के मंगल की कामना उनके द्वारा की गई।

शहर के ऐतिहासिक रातानाडा मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की बड़ी भीड़ देखी गई। यहां पर सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ गणपति का श्रृंगार किया गया। भगवान गणपतिजी को मोतीचूर, मोदक, गुड़ लडू व अन्य पकवानों के भोग लगाए जा रहे है। लोगों ने सुख शांति व समृद्धि की मंगल कामना की। इसके साथ सोजती गेट, किला रोड पर पर साल में एक बार खुलने वाले गणेश मंदिर पर भी काफी भक्तों की भीड़ देखी गई।

Read More ananya pandey breaks silence on breakup with aditya roy kapur /आदित्य रॉय कपूर संग ब्रेकअप पर अनन्या पांडे ने तोड़ी चुप्पी

यातायात व्यवस्था में बदलाव, पुलिस अधिकारी मौजूद :

Read More  बाइक व ट्र्रेलर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

रातानाडा एरिया में शनिवार को याताायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी अलग से रखी गई है। पुलिस के आलाधिकारियों की तरफ से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए है। आरएसी के साथ थानों के जवानों की ड्यूूटी लगाई है। पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है साथ ही सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जा रही है।

Read More We should be proud of our hindi language/हमें हमारी हिन्दी भाषा पर गर्व होना चाहिए-दिया कुमारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन