आगरा के ताज महल पर इंजीनियरों की टीम ने किया ताजमहल का निरीक्षण

बंटी/आगरा 

मुख्य गुंबद का संरक्षण कार्य शुरू, पिछले साल हुआ था पानी का रिसाव

आगरा के ताजमहल के मुख्य गुंबद के संरक्षण कार्य को देखने के लिए इंजीनियरों की एक टीम आगरा पहुंची थी। टीम ने मन लगाकर किया संरक्षण कार्य को देखा। ताजमहल के मुख्य गुंबद में पिछले साल बारिश के दौरान रिसाव हुआ था। इसकी मरम्मत के लिए संरक्षण कार्य शुरू हो गया है। पानी रिसाव की जानकारी लेने के लिए एएसआई ने पिछले साल मुख्य गुंबद के कलश के पास दरार से हो रहे पानी के रिसाव को लिडार और थर्मल स्कैनिंग के जरिए देखा था। उस समय इसकी मरम्मत की गई थी। अब मुख्य गुंबद पर संरक्षण कार्य शुरू हो रहा है इस कार्य को देखने के लिए उत्तर क्षेत्र निदेशक अनिल तिवारी, अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल, पुरातत्व अभियंता मुंजर अली दिल्ली से ताजमहल पहुँचे। टीम ने मुख्य गुंबद पर उन बिंदुओं को देखा जहाँ काम होना है, जहाँ प्लास्टर होना है, या जहाँ पत्थरों को बदलने की संभावना है। गुंबद में जिस जगह से रिसाव हुआ था, उसे भी देखा मिली जानकारी के अनुसार यह टीम सुझाव भी देगी मुख्य गुंबद के संरक्षण में 6 महीने लगेंगे। गुंबद पर स्थित कलश 73 मीटर यानी 239.50 फीट की ऊँचाई पर है। कार्य के दौरान आने वाली किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा।संरक्षण पर 76 लाख रुपये खर्च होंगे। अनुमान है कि सामग्री पर 19.82 लाख रुपये और मजदूरों पर लगभग 56.93 लाख रुपये खर्च होंगे

abhay