निम्न दबाव की वजह से पश्चिम बंगाल में रविवार तक जारी रहेगी भारी बारिश

By Desk
On
  निम्न दबाव की वजह से पश्चिम बंगाल में रविवार तक जारी रहेगी भारी बारिश

कोलकाता । बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में रविवार तक बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया है कि कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बादलों से घिरा रहेगा। शहर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

शनिवार का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। नमी का स्तर अधिकतम 97 फीसदी और न्यूनतम 94 फीसदी रहा। पिछले 24 घंटों में, सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में 34.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Read More  मुख्यमंत्री के जाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कहा - आंदोलन जारी रहेगा, बातचीत के लिए भी तैयार हैं

उत्तर 24 परगना जिले में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Read More  gehlot maken made senior observers in haryana elections/ हरियाणा चुनाव में गहलोत-माकन को बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

दक्षिण 24 परगना में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Read More  ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों को शाम 5 बजे अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया

हुगली में भी मौसम बादलों से ढका रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हावड़ा में भी हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन