उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायगढ़ जिले में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

By Desk
On
  उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायगढ़ जिले में भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

रायगढ़ । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे रायगढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा कर जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, दो तारीख को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भाजपा की सदस्य बना कर इस अभियान की शुरुआत की और तीन तारीख को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। आज चार तारीख को प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है इसके बाद पांच तारीख से सभी मंडलो में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है

Read More  शैक्षणिक सत्र में बच्चों का प्रतिमाह होगा नियमित टेस्ट : कलेक्टर

पूरे रायगढ़ जिले में आप लोगों को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने है जिसके लिए जिले के तेईस मंडलों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर आप लोगो को तीन सौ सदस्य बनाने है जिसके लिए हम सभी को घर – घर जाकर लोगों जोड़ना होगा हमे उन सभी वर्गों पर भी ध्यान देना चाहिए जो हमसे जुड़ नहीं पाए हैं और इस बार उन्हें भी अपने भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करवा के सदस्य के रुप में जोड़ना होगा।

Read More  रात भर स्वास्थ्य भवन के सामने धरने पर बैठे रहे जूनियर डॉक्टर

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा द्वारा देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। पार्टी के इस अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। घर घर जाकर भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाएं।

Read More  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डोडा में शनिवार को भाजपा की चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, सदस्यता अभियान को लेकर जिले की कार्यशाला के साथ पुरे जिले के मंडलो, शक्ति केन्द्रो और बुथों पर कार्यशालाएं हो चुकी है, आज जिले कि सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए हमारे बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित है | उन्होंने कहा बताया कि हमें प्रदेश द्वारा रायगढ़ जिले को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसके लिए हमें हमारे जिले के एक हजार पच्चासी बुथों पर तीन सौ सदस्य बनाना है ये लक्ष्य को हम सब मिलकर पुरा करेंगे साथ ही साथ मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर अन्य सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, मोर्चा ,प्रकोष्ठो को भी सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है उसे भी हम सब मिलकर पुरा करेंगे‌ |

सभी के संबोधन के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा उपस्थिति सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उन्हीं के मोबाइल फोन से भाजपा की सदस्यता मोबाइल नंबर 8800002024 पर काल करवा सदस्यता ग्रहण करवा उनका सदस्यता कार्ड वितरित कर जिले की सदस्यता अभियान की शुरुआत किया ।

जिले के सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा द्वारा किया गया |

आज के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, प्रदेव कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो,भाजपा जिला महामंत्री द्वय अरुणधर दिवान, सतीश बेहरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल , सुभाष पाण्डेय ,भाजपा वरिष्ठ नेत्री शीला तिवारी भाजपा जिला मंत्री महेश साहु, सुरेन्द्र पाण्डेय, रत्थु गुप्ता, रंजु संजय , नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल,अपिव मोर्चा जिला महामंत्री सनत नायक, कार्यालय मंत्री अमरदीप सिंह जटाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहु, भाजपा मंडल जुटमिल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा,आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा सहित सैकड़ो कि संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही |

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन