अबू धाबी के क्राउन प्रिंस 9-10 सितंबर को भारत की यात्रा पर आएंगे

By Desk
On
 अबू धाबी के क्राउन प्रिंस 9-10 सितंबर को भारत की यात्रा पर आएंगे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 9-10 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि 9 सितंबर को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे।

Read More  भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-अमेरिका में देश के खिलाफ बोल कर किया देशद्रोह

10 सितंबर को क्राउन प्रिंस एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुम्बई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के व्यापारिक नेता भाग लेंगे।

Read More  देर रात उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना

बयान में कहा गया है कि भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीतिक, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। साथ ही नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

Read More हवाई टैक्सी से यात्रा जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी : प्रधानमंत्री मोदी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
उप मुख्यमंत्री ने किया महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा, चिकित्सा और विकास में योगदान का स्मरण
पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन के दूसरे फेज का उद्धाटन किया
अमृत भारत स्टेशन योजना: तीव्र गति से चल रहा है हनुमानगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य
राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां है :सम्राट चौधरी
नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन