गणेश चतुर्थी के साथ गणपति महोत्सव का शुभारंभ
By Desk
On
हरिद्वार । गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति की स्थापना कर मंगल कामनाएं की गई। स्थापना से पूर्व शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। गणपति महोत्सव के शुभारम्भ पर चारों ओर से वेद मंत्रों का उच्चारण हाेता रहा। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए कई दिनों से पंड़ालों में तैयारियां चल रही थीं।
इसी कड़ी में निर्मल गणपति महासंघ ने हर्षोल्लास विधि विधान से गणपति स्थापना की। निर्मल गणपति संघ द्वारा आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि निर्मल अखाड़े स्वामी निर्भय सिंह महाराज, भाजपा नेता सुभाष जैसल, महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी एवं महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने पूजा अर्चना कर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रदान की।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 से 19 सितंबर तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे प्रवासः- डॉ अरूण चतुर्वेदी
16 Sep 2024 22:34:32
सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः- डॉ...
Comment List