मनपा चुनाव के मैदान में शिवसेना (ठाकरे) गट में आया नया जोश – कल्याण डोंबिवली में बदलाव की शुरुआत

संवाद दाता अरविंद कोठारी

डोंबिवली:– उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना पक्ष प्रमुख माननीय श्री. उद्धवजी ठाकरे साहब ने आगामी कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में एक महत्वपूर्ण और योजनाबद्ध बैठक आयोजित करने का आदेश दिया। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में कल्याण लोकसभा संपर्क प्रमुख गुरुनाथजी खोत साहब उपस्थित थे। उनके साथ उपनेता अल्ताफभाई शेख, भिवंडी लोकसभा संपर्क प्रमुख साईनाथ तारे, जिला प्रमुख दीपेश म्हात्रे, धनंजय बोडारे, अल्पेश भोईर, जिला संगठक तात्यासाहेब माने, महिला जिला संगठक वैशाली दारकेकर, उपजिला प्रमुख राहुल भगत, युवा जिला पदाधिकारी प्रतीक पाटिल, कल्याण ग्रामीण विधानसभा प्रमुख रोहिदास मुंडे, विधानसभा सह संगठक नारायण पाटिल, तालुका प्रमुख विजय भोईर, शहर प्रमुख शरद पाटिल, बाला परब, अभिजीत सावंत, प्रकाश तेलगोटे सहित सभी पदाधिकारी, महिला आघाड़ी, युवा सेना, शहर व विभाग प्रमुख उपस्थित थे। इस बैठक में कल्याण-डोंबिवली व कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में संगठन निर्माण, बूथ स्तर की तैयारी, कार्यकर्ताओं का सशक्तिकरण, पार्टी के विचारों को जनता व मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की योजनाओं पर चर्चा की गई। नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में ठाकरे गुट ने जोरों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और संगठन से लेकर प्रचार तक हर स्तर पर प्रभावी नेतृत्व व कार्यकर्ता निर्माण हमारा मूल होगा, ऐसा माननीय ठाकरे ने कहा। गुरुनाथजी खोत ने यह विचार व्यक्त किए। आगामी चुनाव में विकास, पारदर्शिता और जनोन्मुखी प्रशासन के मुद्दों पर लड़ने के लिए शिवसेना के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार हैं और कल्याण-डोंबिवली में फिर से भगवा फहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह विचार जिला प्रमुख दीपेश म्हात्रे ने व्यक्त किए।

abhay